देवघर-बेंगलुरु रूट पर शुरू हुई रोजाना फ्लाइट, जाने टाइमिंग और डिटेल्स
देवघर से अब हर रोज बेंगलुरु की फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फैसला किया है।
इससे सावन में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को खासी सहूलियत होगी। अभी रांची से प्रतिदिन बेंगलुरु के लिए तीन फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, देवघर एयरपोर्ट से आने वाले समय में प्रतिदिन आठ से दस विमान उड़ान भरने लगेंगी। देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों से देवघर का सीधा जुड़ाव एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा।
हर दिन बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट
वर्तमान में देवघर से दिल्ली और कोलकाता के लिए प्रत्येक दिन विमान सेवा उपलब्ध है।
देवघर-बेंगलुरु विमान सेवा बीते एक जून से सप्ताह में तीन दिन की व्यवस्था के साथ शुरू हुई थी।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो ने अब प्रत्येक दिन सेवा परिचालन का निर्णय किया है।
दरअसल, इंडिगो को एक दिन पहले पांच अतिरिक्त 320 और 321 एयर बस मिले हैं। ऐसे में इंडिगो ने देवघर-बेंगलुरु विमान सेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन करने की घोषणा की है। एक दिन पहले ही इंडिगो के सीइओ देवघर आए थे।
ढाई घंटे में देवघर से बेंगलुरु की यात्रा
अभी इंडिगो की 186 सीटों वाली बेंगलुरु फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को देवघर से उड़ान भर रही थी। बेंगलुरु से सुबह 10:20 बजे टेकऑफ करती है और देवघर में 12:40 बजे लैंड करती है।
वापसी में देवघर एयरपोर्ट से यह विमान दोपहर 1: 15 बजे टेकऑफ और 3:45 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करता है। इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग और लो विजिबिलिटी में भी अबाधित सेवा बहाल कर दी गई है।
इंजीनियरिंग-मेडिकल पेशा वाले युवा व अन्य प्रोफेशनल बेंगलुरु की रोज फ्लाइट शुरू किए जाने से खासे खुश हैं। बेंगलुरु से दक्षिण भारत के अन्य शहरों के लिए भी इन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा बेंगलुरु में उपलब्ध है।
इन पर्यटकों को होगी सुविधा
मालद्वीप, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर जाने वाले पर्यटकों को भी इससे आसानी होगी। इससे पहले विदेश जाने के लिए देवघर से दिल्ली जाना पड़ता था। बेंगलुरु जाने के लिए कोलकाता यात्रा की लाचारी भी खत्म हो गई है।
वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए हर दिन दो एयर एशिया और एक इंडिगो समेत तीन फ्लाइट है। इंडिगो रांची से बेंगलुरु की दूसरी फ्लाइट भी शुरू करने की तैयारी में है। जो शाम में उड़ान भरेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते