पटना में बढ़ता अपराध: मसौढ़ी में 24 घंटे में दूसरी हत्या
बिहार में बीते कुछ दिनों से अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. राजधानी पटना तक में बेखौफ अपराधी तांडव मचाने का काम कर रहे हैं और पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है. राजधानी में अपराधियों ने एक और मर्डर कर दिया. पटना के मसौढ़ी अनुमंडल में महज 24 घंटे के अंदर एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना कदिरगंज थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने जिस युवक की हत्या की, उसका नाम चंदन कुमार (20 साल) था. मृतक चंदन कुमार धनरुआ थाना इलाके के संग्रामपुर के रहने वाले मिथिलेश प्रसाद का बेटा था.
बताया जा रहा है कि चंदन को दोपहर के समय उसके कुछ दोस्त घर से बुला कर ले गए थे. इसके बाद शाम के समय युवक की हत्या की खबर घर पहुंची थी. ऐसे में आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है. दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर पाकर कदीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो चंदन को खून से लथपथ पाया और उसे लेकर मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया. इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गई.
इससे पहले मसौढ़ी के उस्मान चक मोड़ के पास लोहा व्यापारी अभय सिंह को गोली मार दी गई थी. आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायल लोहा व्यापारी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि, परिवार के लोगों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई. सूचना पर दल बल के साथ मसौढ़ी पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मौके से पुलिस को खोखा और मृतक की बाइक बरामद हुई है.
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े