कोर्ट ने Angelina Jolie से मांगा जवाब
नई दिल्ली। एंजलिना जोली और ब्रैड पिट कभी हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। मगर अब दोनों विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी के अलावा फ्रेंच वाइनयार्ड को लेकर भी विवाद चल रहा है। कुछ साल पहले एंजेलिना ने फ्रेंच वाइनयार्ड से अपना हिस्सा बेच दिया था। अब उन्हें ब्रैड पिट के साथ सभी NDA पेश करने का आदेश दिया गया है।
पिछले आठ साल से एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फ्रांसीसी वाइनरी, चेटो मिरावल के स्वामित्व पर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।
वाइनरी केस में एंजेलिना जोली को झटका
लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट ने एंजेलिना को उन सभी गैर-प्रकटीकरण समझौतों (एनडीए) को वापस करने का आदेश दिया है, जिन पर उन्होंने हस्ताक्षर किये हैं। अदालत के फैसले में कहा गया है कि एंजेलिना जोली को अगले महीने के अंदर अपने कब्जे, हिरासत या नियंत्रण में मौजूद सभी गैर-विशेषाधिकार प्राप्त दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा जो ब्रैड की कानूनी टीम के अनुरोधों का जवाब देते हैं।
एंजेलिना जोली को कोर्ट में पेश करना होगा NDA
पेज सिक्स के मुताबिक, विचाराधीन दस्तावेजो में हॉलीवुड नियोक्ताओं, ब्रांडों और व्यक्तिगत कर्मचारियों से संबंधित एनडीए शामिल हैं। ब्रैड पिट के करीबी एक सूत्र ने इस फैसले को एंजेलिना के लिए एक 'करारा झटका' बताया है। अदालत के आदेश के अनुसार एंजेलिनी को उन सभी दस्तावेजों की एक सूची प्रदान करना है, जिन्हें वह विशेषाधिकार प्राप्त मानती हैं, ताकि ब्रैड की टीम उनके विशेषाधिकार के दावों का मूल्यांकन कर सके।
क्या है मामला?
साल 2008 में एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने मिलकर फ्रांस में मिरावल संपत्ति और वाइनरी खरीदी थी। साल 2022 में ब्रैड पिट ने एंजेलिना के खिलाफ केस किया और कहा कि उनके और एंजेलिना के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें कोई भी एक-दूसरे की सहमति के बिना फ्रांस की वाइनरी से अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच सकता है, लेकिन एंजेलिना ने इसका उल्लंघन किया है।
जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि यह समझौता उसी वक्त टूट गया था, जब उन्होंने ब्रेड पिट के साथ एक NDA साइन किया था। अब ब्रैड पिट की टीम ने एनडीए से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं, जो अब एंजेलिना को पेश करने का आदेश मिला है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट