मतदान के दौरान हुए विवाद...
इंदौर में मतदान के बीच दो स्थानों पर विवाद हुए। नंदानगर और अन्नपूर्णा क्षेत्र में घटनाएं हुई। नंदानगर में कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद उर्फ बब्बू यादव के निवास पर 15-20 लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। एक युवक चाकू लहराता हुआ कार्यालय में घुस गया और यादव को तमाचे जड़े।
उस वक्त नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू यादव और पार्षद राजू भदौरियां भी वहां मौजूद थे। उन पर भी युवक ने चाकू लहराए। यादव ने आरोप लगाया कि उनका दोपहर में कनकेश्वरी देवी बूथ पर भाजपा से जुड़े अंकित यादव, अमन यादव के साथ विवाद हुुआ था। घर पर भी उनके ही समर्थकों ने हमला किया।
युवती के साथ भी मारपीट
हमला करने आए लोगों ने जब यादव के घर पत्थर फेंके तो पड़ोस में रहने वाली एक युवती उन्हें रोकने आई। युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। युवती को बचाने के लिए उसकी मां आई तो उसे भी पिटा। हमला करने आए युवकों ने कार के दोनों तरफ के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा दरवाजे पर भी पत्थर मारे। कुछ युवक पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर आए थे। हमला करने आए युवक बदमाश सूरज जाट गिरोह के बताए जा रहे है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा कार्यकर्ता थाने का घेराव करने पहुंचे
नंदानगर के अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताअेां ने मारपीट की। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने पीडि़त कार्यकर्ता के साथ भाजपा नेता एकलव्य गौड़ अन्नपूर्णा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल