गुजरात में कांग्रेस नेता ने निलेश कुंभाणी को दी धमकी
सूरत। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से नामांकन रद होने के बाद भूमिगत हुए कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुंभाणी (Nilesh Kumbani) को कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप दुधात (Pratap Dudhat) ने गद्दारी का आरोप लगाते हुए देख लेने की धमकी दी है।
प्रताप दुधात ने क्या कुछ कहा?
उधर, निलेश की पत्नी ने कहा है कि उनके पति को अपनी सफाई देने के लिए समय दिया जाना चाहिए। सूरत में कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रताप दुधात ने कहा,
कांग्रेस का हर एक नेता और कार्यकर्ता पार्टी को विकट परिस्थिति से उबारने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में सूरत लोकसभा सीट से पार्टी के अधिकृत नेता ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस और इसके कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है। मैं अंतिम सांस तक निलेश को छोड़ने वाला नहीं हूं।
गौरतलब है कि निलेश कुंभाणी सूरत से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। प्रस्तावकों के मुकर जाने के बाद उनका नामांकन रद हो गया। इसके बाद बसपा सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे भाजपा उम्मीदवार को यहां से निर्विरोध निवार्चित घोषित कर दिया गया।
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार