कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान ही किया है- CM डॉ. मोहन यादव
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह हितग्राही सम्मेलन में पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किए। गांधी नगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि हम जिन आदर्शों को मानते हैं। उनकी तिथियों का भी महत्व है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर की जयंती या पुण्यतिथि पर कभी महू नहीं आए। कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं, आंखों में धूल झोंकने आते हैं। बाबा साहब ने संविधान दिया, तो उन्हें 26 जनवरी को आना चाहिए था, वे आज क्यों आए हैं। कांग्रेस वह पार्टी रही है, जिसने जीवन भर बाबा साहब के साथ अन्याय किया। यादव ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को दो बार हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी और जिन्होंने उन्हें हराया, उन्होंने उन्हें पद्म विभूषण दिला दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री आज महू तक पहुंच गई है। प्रदेश में 47 साल तक कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद बाबा साहब का स्मारक क्यों नहीं बनाया गया। इसका जवाब इन लोगों को देना होगा।
उज्जैन संभाग के हितग्राही भी पहुंचे
इंदौर के गांधी नगर में सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति और लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हजारों हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय और अन्य विभागों में सरकारी योजनाओं के लिए नियमित सेवा जारी है। हम जरूरतमंदों से अपील करते हैं कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और बेहतर जीवन की ओर बढ़ें।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची