कांग्रेस ने 16 बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला
मुंबई । कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव में टिकट न मिलने पर बागी हुए 16 उम्मीदवारों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया है। कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि बागियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। बता दें कि कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को बताया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का मत साफ है, जो भी प्रत्याशी महा विकास अघाड़ी की तरफ से खड़े किए गए हैं, वहीं हमारे आधिकारिक प्रत्याशी है। महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। रमेश चेन्निथला ने कहा था कि जिला इकाइयों को 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अभी भी मैदान में मौजूद बागियों की सूची तैयार करने और उन्हें नोटिस देने के लिए कहा गया है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल
AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का आदेश
हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’