वित्त मंत्री सीतारमण से कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली । कर्नाटक के बेंगलुरु में न्यायालय के आदेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विशेष कोर्ट के आदेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ईडी के अधिकारियों तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों के खिलाफ अवैध वसूली और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इसके बाद से देश की राजनीति में एक तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार वार्ता करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा मांगा है। वरिष्ठ अधिवक्ता और सांसद मनु सिंघवी और जयराम रमेश ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता करके बताया,किस तरह से निर्मला सीतारमण के आदेश पर यह कुकृत्य किया गया है।कांग्रेस ने 8000 करोड रुपए की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर तत्काल इस्तीफा देने की मांगवित्त मंत्री से की है।
उल्लेखनीय है, जन अधिकार संघर्ष परिषद के से अध्यक्ष आदर्श आर अय्यर ने चुनावी बांड के जरिए 8000 करोड रुपए की उगाही करने के आरोप में शिकायत न्यायालय में की थी। विशेष न्यायालय ने प्रथम दृष्टा जांच करने के बाद पुलिस को एफ़आईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ रहा है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट से एसआईटी गठित करके जांच करने की मांग की गई थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को उचित प्लेटफार्म पर जाने की बात कहकर याचिका खारिज कर दी थी। अब यह मामला विशेष न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। आगे चलकर निर्मला सीतारमण की मुसीबतें बढऩा तय है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार