पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, महाकुंभ समेत उपचुनाव को लेकर चर्चा
नई दिल्ली । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस दौराना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उपचुनाव समेत महाकुंभ को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि 4 जून को आए लोकसभा के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पहली मुलाकात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई है। साथ में प्रदेश की विकास परियोजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई है। अगले साल प्रयागराज में होने वाले वाले महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार जोरशोर से तैयारी की गई है। जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़े के नगर प्रवेश के साथ ही महाकुंभ मेले की अनौपचारिक शुरुआत हुई। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी की इकाई में काफी उहापोह देखने को मिला था। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी बीजेपी के राष्ट्रीय और केंद्रीय जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
थाने में दो बहनों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर किया हमला
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
युवक ने घर में घुसकर छात्रा को मारी गोली
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव