ताइवान के आसपास फिर दिखे चीनी लड़ाकू विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि मंगलवार और बुधवार की सुबह करीब 26 चीनी लड़ाकू विमान और 10 युद्धपोत ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए। ताइवान मीडिया के अनुसार, 26 लड़ाकू विमानों में से 19 चीन और ताइवान की सीमा बांटने वाली मीडियन लाइन को भी क्रॉस कर गए। चीन की इस हरकत को उकसावे वाली कार्रवाई बताया जा रहा है।ताइवान के मीडिया ने बताया कि चीनी लड़ाकू विमानों के जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों को भेजा। साथ ही तटीय इलाकों पर अपने मिसाइल सिस्टम को भी सक्रिय कर दिया, ताकि चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जा सके। गौरतलब है कि ताइवान में बीती 20 मई को ही नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। नई सरकार बनने के बाद से ही चीन का रुख आक्रामक है और उसके लड़ाकू विमान और युद्धपोत लगातार ताइवान के आसपास मंडरा रहे हैं। चीन की इस कार्रवाई को उकसावे के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ताइवान की आजादी की बात अपने भाषण में कही, जिसने चीन को नाराज कर दिया है। हाल ही में चीन की सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी कर्नल वू कियान ने कहा था कि ताइवान की आजादी का मतलब सिर्फ युद्ध है और ताइवान में अलगाववादी गतिविधयों का समर्थन करने वाले किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!