स्कूलों में बच्चे झेल रहे भीषण गर्मी की मार
भागलपुर। उमस भरी भीषण गर्मी में स्कूल खोलने का फरमान गलत साबित हो रहा है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को कोई चिंता नही हुई है। बुधवार को जिले के गोराडीह और शाहकुंड के दो स्कूलों में पांच बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक, गोराडीह प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय चकदारिया में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान के समय 6.44 बजे चौथी कक्षा की छात्रा सामदा बेहोश हो गई। जिसके बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। इसके बाद बच्ची को स्कूल में ही प्राथिमक उपचार किया गया। इसके बाद बच्ची होश में आई। गोराडीह प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय चकदरिया में प्रार्थना करते समय एक बच्ची गिर कर बेहोश हो गई।
परीक्षा शुरू हुई तो तिसरी कक्षा के दो छात्राएं बेहोश हो गईं
वहां के प्रधानाध्यापक मो समसूज जोहा ने बताया कि उसके बाद चौथी कक्षा के छात्रा के बेहोश होने के बाद जब परीक्षा शुरू हुई तो तिसरी कक्षा के दो छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद जांच में आए बीआरपी से निर्देश लेकर बच्चों को परीक्षा के बाद छुट्टी दे गई। उन्होंने बताया कि कमरे की कमी के कारण कक्षा एक और दो, तीन और चार, पांच और छह, सात और आठ में चलता है। यहां 278 बच्चे नामांकित हैं। प्रत्येक दिन 230 से ज्यादा बच्चों की उपस्थिति रहती है। वहीं, दूसरी ओर शाहकुंड प्रखंड के उच्च विद्यालय रामपुर डीह में भी परीक्षा के दौरान दो बच्चियां बेहोश हो गईं। इसके बाद स्कूल में सबों के भीड़ लग गई। मिली जानकारी के मुतबिक बेहोश होने वाले बच्चों में एक राधानगर की जबकि दूसरा दासपुर की थी। दोनों के परिजन स्कूल पहुंचकर बच्चों को घर ले गए। वहीं, इस मामले के बाद भी सभी अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI