RBI हॉलिडे लिस्ट चेक करें
नई दिल्ली। Bank Holidays in May 2024: मई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में मई महीने के शुरू होने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List) जारी कर दी है। वैसे तो हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को बैंक में छुट्टी होती है।
अगर आप भी मई में किसी काम से बैंक जाने वाले हैं तो आपको एक बार चेक कर लेना चाहिए कि कहीं आपके शहर में बैंक बंद तो नहीं है।
14 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार मई 2024 (May 2024) में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र दिवस, लोक सभा चुनावों, अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा आदि की वजह से मई में बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि सभी राज्यों के बैंक हॉलिडे अलग होते हैं। चलिए, जानते हैं कि मई में कब और किस राज्य के बैंक बंद रहेंगे।
मई 2024 के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट
1 मई 2024- महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई और नागपुर के बैंक बंद रहेंगे।
5 मई 2024- इस दिन रविवार की वजह से सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
7 मई 2024- लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण 7 मई को है। ऐसे में चुनावी मतदान की वजह से अहमदाबाद, भोपाल, पणजी, और रायपुर के बैंक में कोई कारोबार नहीं होगा।
8 मई 2024- रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर कोलकाता में बैंक हॉलिडे है।
10 मई 2024- अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु के बैंक में कोई कारोबार नहीं होगा।
11 मई 2024- मई का दूसरे शनिवार की वजह से इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
12 मई 2024- इस दिन रविवार की वजह से सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
13 मई 2024- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के कारण श्रीनगर में बैंक हॉलिडे है।
16 मई 2024- स्टेट डे के मौके पर गंगटोक में बैंक हॉलिडे है।
19 मई 2024- इस दिन रविवार की वजह से सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
20 मई 2024- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के कारण बेलापुर, मुंबई में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई 2024- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, बेलारपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे है।
25 मई 2024- मई का चौथा शनिवार की वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
26 मई 2024- इस दिन रविवार की वजह से सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे वाले दिन मिलती है ये सर्विस
बैंक हॉलिडे वाले दिन भी ग्राहक कई बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक एटीएम में जाकर कैश विड्रॉ कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल