NEET पेपर लीक में हजारीबाग पहुंची CBI टीम
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार (26 जून) को हजारीबाग में छापेमारी की. इस दौरान सीबीआई टीम ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें 5 इन्विजिलेटर, दो ऑब्जर्वर, एक सेंटर सुपरिंटेंडेंट और एक टोटो चालक शामिल हैं. सीबीआई की टीम अब तक चरही के सीसीएल गेस्ट हाउस में लोगों से पूछताछ कर ही रही है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई हिरासत में सभी 9 आरोपियों ने गेस्ट हाउस में ही रात काटी. इसके अलावा सीबीआई टीम बेउर जेल में बंद आरोपी चिंटू और मुजेश से आज पूछताछ करेगी.
जानकारी के मुताबिक, चिंटू के पास ही सबसे पहले नीट का पेपर पीडीएफ फॉर्म में आया था. मुकेश ने अभ्यर्थियों को लर्न प्ले स्कूल एंड होस्टल तक पहुंचाया था. जांच एजेंसी के आवेदन पर चिंटू और मुकेश को 27 जून से 7 दिनों की सीबीआई रिमांड मिली है. बुधवार को सीबीआई आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर के घर पहुंची थी. सीबीआई टीम ने संजीव मुखिया के बारे में उसकी मां से जानकारी ली थी.
संजीव मुखिया का नाम सबसे पहले मामले में गिरफ्तार सिकंदर यादवेंदु ने अपनी गिरफ्तारी के तत्काल बाद पुलिस को बताया था और यह भी कहा था की रॉकी भी इसमें सलिप्त है. इसके साथ ही सिकंदर ने अमित आनंद और नीतीश कुमार की सलिंप्तता बताई थी. पुलिस डायरी के मुताबिक, 5 मई को जब पेपर लीक की सूचना मिली और तत्काल पटना पुलिस ने छापेमारी कर सिकंदर यादवेंदु, अखिलेश कुमार और बिट्टू को पकड़ा. इनकी निशानदेही पर छात्र आयुष को पकड़ा और फिर इनसे पूछताछ की तो संजीव सिंह, रॉकी, अमित आनंद और नीतीश का नाम सामने आया. 6 मई को संजीव मुखिया ने खुद को बीमार बताकर अस्पताल में एडमिट होने का नाटक किया और रॉकी पटना से फरार हो गया.
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
IND vs PAK: मैच के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक, किस कारण हुई दोनों में बहस? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल