नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने रिम्स की छात्रा को किया गिरफ्तार
नीट पेपर लीक मामले में रांची के RIMS से गिरफ्तार MBBS की छात्रा ने अब बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि प्रश्न पत्र साल्व करने के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर दिया गया था. उसके मुताबिक, ऑफर ठुकराने पर उसे पेपर सॉल्व करवाने के लिए बंदूक की नोक पर रख धमकाया गया था. हालांकि, सीबीआई इसे बहाना मान रही है. आरोपी छात्रा ने सीबीआई पूछताछ में बताया कि उसे आंसर सॉल्वर गैंग मई में कोडरमा लेकर जाया गया, जहां कुछ दिनों तक उसे आलीशान होटल में ठहराया गया. वहां उसे काफी घुमाया-फिराया गया और लजीज व्यंजन परोसे गए. नीट परीक्षा से ठीक पहले उसे हजारीबाग लाया गया. जहां से उसके आंखों में पट्टी बांध दी गई.
आरोपी छात्रा के मुताबिक, उसे ऐसे घर में फर्स्ट फ्लोर में रखा गया था, क्योंकि उसे सीढ़ियों से नीचे एक कमरे में लाया जाता था. नीचे वाले फ्लोर में 10 कमरे थे, जहां उसके जैसे ही लोग रहते थे. उसने बताया कि सॉल्वर गैंग के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को पेपर साल्व करने के लिए दिए गए थे. सभी अपने हिसाब से सॉल्व करते रहे और इसके बाद उस सॉल्व पेपर को परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं के बीच बांटा गया. इन स्टूडेंट्स की लिस्ट सॉल्वर गैंग के पास पहले से थी.
बता दें कि रिम्स छात्रा सुरभि कुमारी ने पिछले वर्ष नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 56वीं रैंक हासिल की थी. जिसके बाद उसका नामांकन रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में हुआ. टीचरों के मुताबिक, वह मेधावी छात्रा है और क्लास में हमेशा एक्टिव रहती थी. शिक्षकों ने बताया कि उसने एकेडमिक के कई मामलों में उसने बेहतर प्रदर्शन किया है. रिम्स की छात्रा को हिरासत में लेने से पहले सीबीआई ने पटना के एम्स के 4 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया था, जिनमें से 3 स्टूडेंट्स थर्ड ईयर और एक स्टूडेंट सेकेंड ईयर का है, जिनकी पहचान चंदन कुमार(थर्ड ईयर) राहुल कुमार (सेकेंड ईयर) करण जैन (थर्ड ईयर ), कुमार शानू (थर्ड ईयर) के तौर पर की गई है.
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े