झारखंड सीजीएल परीक्षा से पहले 94 लाख की नकदी बरामद
पलामू के मेदिनीनगर में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शुक्रवार की रात होटल/लाज में छापेमारी के दौरान एक होटल से 94 लाख रुपए के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है।
बिहार के दो युवक को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार युवकों में बिहार के औरंगाबाद निवासी सदन यादव व पटना निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। उनके पास से बरामद 94 लाख रुपया छह अलग-अलग बंडलों में रखे हुए थे। चार बंडलों में 14.5-14.5 लाख रुपए तो एक बंडल में 17.5 लाख रुपए थे।
सभी बंडल 2 अलग-अलग बैग में रखे हुए थे
सभी बंडल दो अलग-अलग बैग में रखे हुए थे। दोनों युवकों को शहर थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनको रुपया वाराणसी के एक स्वर्ण व्यवासायी ने दिए थे, जो मेदिनीनगर में किसी को दिए जाने थे।
उनको बताया गया था कि फोन आने के बाद एक व्यक्ति उनके पास जाएगा। जिसको उपरोक्त रुपया देना है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।नकदी बरामद होने की सूचना आयकर के अधिकारियों को दे दी गयी है। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ अनुराग तिवारी, अंचलाधिकारी अमरजीत बलहोत्रा, टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार शामिल थे।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा