कनाडा : भारतीय मूल के ट्रक डाइवर को निर्वासित करने का आदेश
कनाडा के कैलगरी में भारतीय मूल के एक ट्रक डाइवर ने बस में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे भारत निर्वासित करने का आदेश दिया गया। ट्रक डाइवर का नाम जसकीरत सिंह सिद्धू बताया जा रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ने ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते हुए रास्ते में आ रही हम्बोल्ट ब्रोंकोस जूनियर हॉकी टीम की बस को टक्कर मार दी। बताया गया है इस भीषण टक्कर से बस में बैठे 16 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए हैं।बता दें कि, ये मामला साल 2018 का है। 2018 में खतरनाक ड्राइविंग के लिए ट्रक ड्राइवर को 8 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उसे पैरोल भी दी गई। इसके बाद कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने उनके निर्वासन की सिफारिश की थी।फिलहाल सिद्धू के निर्वासन का मामला आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड के पास है। उन्होंने सुनवाई के दौरान सिद्धू को निर्वासित करने का आदेश दिया है। जिसके बाद सिद्धू के वकील माइकल ग्रीन ने कहा, सिद्धू भारत से हैं और उन्हें कनाडा में स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त है। सिद्धू के वकील ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि अभी भी कई अन्य कानूनी प्रक्रियाएं बाकी हैं और निर्वासन प्रक्रिया में महीनों या साल लग सकते हैं।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी