चलती ट्रेन में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मची अफरातफरी
जहानाबाद में पटना-गया रेलखंड के नदवां और पोथाही रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात लगभग 11 बजे हथियारबंद अपराधियों ने मसौढ़ी के दहीभत्ता गांव निवासी भोला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद काफी देर तक पटना से गया जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले।बताया जा रहा है कि इस घटना को आपसी जमीन विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है, क्योंकि गत 11 जून को भी भोला शर्मा पर उनके घर के पास जानलेवा हमला हुआ था। जमीन विवाद में हुए इस हमले को लेकर भोला शर्मा ने अपने भाई पर प्राथमिकी नामजद दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि उस वक्त भोला शर्मा के हाथ में गोली लगी थी। भोला शर्मा हाथ का इलाज करा कर पटना से देर रात अपने गांव लौट रहे थे कि ट्रेन में अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना से गया जा रही चलती ट्रेन में भोला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रेन में हुई फायरिंग के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। अपराधियों ने वारदात को अंजाम मंगलवार की रात करीब 11 बजे पटना-गया रेलखंड पर पोठाही और नदवां स्टेशन के बीच नीमा हॉल्ट पर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बदमाश नीमा स्टेशन पर उतरकर आराम से भाग निकले। मृतक की पहचान भोला शर्मा उर्फ जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। भोला शर्मा पटना के मसौढ़ी थाना इलाके के दहीभत्ता गांव के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि भोला शर्मा उर्फ जयप्रकाश सिंह अपने हाथ का इलाज कराने मंगलवार को पटना आए थे। वह इलाज कराकर मेमू पैसेंजर ट्रेन से अपने घर मसौढ़ी लौट रहे थे। पोथाही स्टेशन पर अपराधी भी उसी ट्रेन में चढ़े और भोला शर्मा को ढूंढने लगे। नीमा हॉल्ट के पास अपराधियों ने भोला सिंह को ट्रेन में ढूंढ लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह