गोपालगंज में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौंधी मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार नमकीन व्यवसायी एवं पत्तल-ग्लास फैक्ट्री के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक 45 वर्षीय कृष्णा सिंह मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव के निवासी थे।
घर लौटने के दौरान मारी गई गोली
बताया जाता है कि कृष्णा सिंह बाइक से मीरगंज स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हथुआ-कुसौंधी मार्ग पर मुड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मीरगंज पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या होने की आशंका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त