फाजिल्का में एक घर पर चला बुलडोजर
फाजिल्का पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को ओर तेज़ करते हुए अरनीवाला गांव में नशा तस्करी में शामिल एक दंपति के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुआई में की गई इस कार्रवाई में जोगिंदर सिंह उर्फ दारा सिंह और उसकी पत्नी अर्शप्रीत कौर के घर को गिराया गया। दोनों पर लंबे समय से नशा तस्करी का आरोप है और उनके खिलाफ कई मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अरनीवाला में दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, इस दंपति ने पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था, जिसका इस्तेमाल नशे के कारोबार के लिए किया जा रहा था। जब इस संबंध में सिविल प्रशासन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की, तो एसएसपी गुरमीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिलवाया। बता दें कि जोगिंदर सिंह पर पहले से तीन मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं जबकि उसकी पत्नी के खिलाफ भी हाल ही में एक मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि नशा तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं, उनका यही हश्र होगा। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां सिविल प्रशासन के सहयोग से जारी रहेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी फाजिल्का पुलिस चार अन्य नशा तस्करों के मकानों को गिरा चुकी है। नशे के खिलाफ फाजिल्का पुलिस द्वारा छेड़ा गया यह अभियान अब और अधिक व्यापक रूप ले रहा है। जहां तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को पुनर्वास केंद्रों में भेजकर उनका जीवन संवारने की कोशिश भी की जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। यदि किसी को अपने आसपास नशा बेचने या खरीदने की कोई भी गतिविधि नजर आती है तो वह तुरंत फाजिल्का पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 85588-00900 या ‘सेफ पंजाब’ चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी