गुजरात बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाक घुसपैठिया ढेर
भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने गुजरात के बनासकांठा जिले में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. यह पाकिस्तानी घुसपैठिया चोरी से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था, जिसकी भनक बीएसएफ को लग गई और उसने घुसपैठिए को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा. बीएसएफ की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद उसके ऊपर फायरिंग की गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया.
बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘जवानों ने आज रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा. उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी. घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया.’
कच्छ में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
इधर, गुजरात एटीएस ने कच्छ से भी एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है. यह जासूस पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी मुहैया करवाता था. आरोपी का नाम सहदेव गोहिल है. गोहिल पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजता था. जानकारी के अनुसार, गोहिल पाकिस्तानी जासूस अदिति भारद्वाज नाम की महिला के लिए काम करता था.
अब तक कितने जासूस भारत की गिरफ्त में?
भारत लगभग 15 से अधिक पाकिस्तानी जासूस को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. यह जासूस भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा करते थे. इसमें से अधिकतर जासूस किसी अन्य पाकिस्तानी जासूस के लिए काम करते थे. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और इसके अलावा अन्य जगहों से भी पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग