लापता ई-रिक्शा चालक का शव खेत में मिला
बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय में पिछले कई दिनों से लापता ई-रिक्शा चालक अमन उर्फ शाहिद का शव एक खेत में मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक का शव मकई के खेत से मिला है। मृतक 24 साल का था। वह नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड 35 में रहता था और ई-रिक्शा चलाता था।
जानकारी के अनुसार वह चौक से सवारी लेकर निकला था जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। फिर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नगर थाने में दर्ज कराई थी। अब खेत में उसका शव मिला है। इस घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने शव के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। शव पर गले में गमछा लपेटकर हत्या करने के निशान थे। साथ ही उसके हाथ-पैर तोड़े गए थे और उंगलियों पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका है कि उसको बेरहमी से टॉर्चर किया था। घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या के बाद से उसका ई-रिक्शा गायब है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वह शाम 5 बजे नवाब चौक से सवारी लेकर अपने ई रिक्शा से गया था। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। इस घटना पर हेडक्वार्टर डीएसपी ने कहा कि लापता ई-रिक्शा चालक का शव बरामद कर लिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा।
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत