पुणे में कचरे के ढेर में 12 नवजात शिशुओं का शव मिला,अधिकारियों की नींद उड़ी,पुलिस ने शुरू की जांच
महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक कचरे के ढेर में दर्जन भर नवजात बच्चों के मिलने की खबर है. इस खबर से पुणे ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है. इस खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच कर खबर की आंशिक तौर पर पुष्टि की है. पुलिस ने दावा किया है कि केवल एक ही नवजात बच्चा मिला है, बाकी सभी कंटेनर में बॉयोमेडिकल वेस्ट भरा है. चौंकाने वाला यह मामला पुणे के दौंड में बोरावके नगर का है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.
पुणे के डिप्टी एसपी बापुराव ददास ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली थी. इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कचरे के ढेर से कुछ प्लास्टिक के जार बरामद किए हैं. इनमें से एक जार में नवजात बच्चे की बॉडी रखी गई थी. वहीं बाकी जार बॉयो मेडिकल वेस्ट से भरे थे. यह बॉयो मेडिकल वेस्ट गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के शरीर से निकाले गए खराब बॉडी पार्ट्स हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बॉडी पार्ट्स की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई है.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
डीएसपी के मुताबिक केवल एक कंटेनर में नवजात बच्चे की बॉडी मिली, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बच्चे के संबंध में कुछ कहा जा सकता है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इस बच्चे की हत्या हुई है या फिर यह मरा हुआ ही पैदा हुआ था. इसी के साथ यह भी पता किया जा रहा है कि इस बच्चे की बॉडी को इस प्रकार से किसने, कब और क्यों यहां कचरे के ढेर में फेंक दिया. बता दें कि इस इलाके में कई प्रतिष्ठित हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम्स हैं.
सुप्रिया सुले ने खोला मोर्चा
आशंका है कि इन्हीं में से किसी हॉस्पिटल या नर्सिंग होम्स में से यह कंटेनर निकालकर यहां कचरे के ढेर में ठिकाने लगाया गया है. चूंकि बॉयो मेडिकल वेस्ट को खपाने के लिए विशेष व्यवस्था है, इसलिए यह भी जांच का विषय है कि इस तरह से गैर जिम्मेदाराना तरीके से बॉयोमेडिकल वेस्ट को किसने फेंका. इस संबंध में पुलिस ने बीएनएस की धारा 88 एवं 90 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, इस घटना पर बारामती एमपी सुप्रिया सुले ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए मामले की जांच कराने और आरोपी अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसी प्रकार राज्य महिला आयोग ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है.
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
देहरादून फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, बार बंद
मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
युवक ने कथित तौर पर मानसिक दबाव और अपमान के बाद यह कदम उठाया
Eknath Shinde के कथित राजनीतिक प्लान पर ब्रेक लगने की चर्चा
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया