जबलपुर में आज भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’
जबलपुर|भाजपा के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। भाजपा द्वारा यह प्रशिक्षण अभियान प्रदेश भर में मंडल और जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों में वैचारिक मार्गदर्शन, संगठनात्मक रणनीति, योग और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से करीब 400 प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
कई वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन
कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। विभिन्न सत्रों में संगठन और विचारधारा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी जबलपुर पहुंचेंगे। वे प्रशिक्षण सत्र में वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार