हरियाणा में फिर बनेगी भाजपा सरकार : बबीता फोगाट
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बबीता फोगाट ने कहा, टिकट नहीं मिलने की कोई टीस नहीं है। मैं भाजपा के कमल के फूल के लिए काम करती हूं। मैं मानती हूं की कमल का फूल जिसको भी मिल जाए, हम उनके साथ लगकर काम करेंगे, मेहनत करेंगे और कमल के फूल को खिलाएंगे। मैं आज के जोश को देखकर कह सकती हूं कि हम चरखी दादरी विधानसभा सीट जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत सोच समझकर चरखी दादरी से सुनील सांगवान को उम्मीदवार बनाया है। मैं पार्टी के इस फैसले के साथ खड़ी हूं। भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे बहुमत के साथ हरियाणा में फिर से सरकार बनेगी। विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर बबीता फोगाट ने कहा कि यह विनेश का अपना निर्णय है, विनेश कुछ भी करें। सबकी अपनी-अपनी सोच है, हर किसी की अपनी विचारधारा है। राजनीति का मैदान हर किसी के लिए खुला हुआ है, कोई भी राजनीति कर सकता है।
बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने कहा था कि विनेश को 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहिए। इस पर बबीता फोगाट ने कहा, पापा विनेश के गुरु हैं। विनेश को अपने गुरु की बात माननी चाहिए थी। गुरु सही राह दिखाता है और अच्छी शिक्षा भी देता है। गुरु तो हमेशा चाहेगा कि उसका बच्चा अपने लक्ष्य तक जाए। कोई भी गुरु अपने बच्चे को मार्ग से भटकता हुआ नहीं देख सकता। अगर कोई बच्चा मार्ग से भटकता है तो उसको सही राह दिखाना गुरु का फर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि विनेश फोगाट ने जल्दबाजी में फैसला लिया। उनके 2028 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के अच्छे चांस थे।
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
बंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में