बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर में किया बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन
देवघर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर देवघर में है। वहीं उन्होंने ठाढ़ी गांव स्थित नव-निर्मित भाजपा कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, नारेबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उन्होंने भवन का उद्घाटन कर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देने की बात कही।उद्घाटन समारोह के बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवघर संगठनात्मक रूप से मजबूत जिला रहा है और नए कार्यालय भवन के निर्माण से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। नड्डा ने केंद्र और राज्य में भाजपा की योजनाओं, विकास कार्यों तथा संगठन की नीति-रीतियों पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद ढुल्लू महतो सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जेपी नड्डा का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि नड्डा के आगमन से देवघर संगठन को नई ऊर्जा मिली है और आने वाले दिनों में भाजपा की सक्रियता और तेज होगी।कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भाजपा के रंग में रंगा दिखाई दिया।जेपी नड्डा के इस दौरे को पार्टी आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी से जोड़कर देख रही है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात