भाजपा विधायक नीलेश राणे के काफिले परहुआ पथराव
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को भाजपा विधायक नीलेश राणे के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। भाजपा विधायक के काफिले पर पथराव से रत्नागिरी के चिपलून में तनाव बढ़ गया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। सरकार ने घटना के जांच आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
यह है मामला
शुक्रवार को रत्नागिनी के चिपलून में भाजपा कार्यकर्ताओं और शिवसेना उद्धव ठाकरे के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यह झड़प शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के बाहर हुई। इस झड़प के दौरान स्थिति को बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान भाजपा विधायक और पूर्व सांसद नीलेश राणे का काफिला भी वहीं से गुजर रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं और शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने नीलेश राणे के काफिले पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और घटना की जांच कर रही है।घटना पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'इस तरह के हमलों से विपक्ष की खीज दिख रही है। चिपलून की घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।' नीलेश राणे दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे हैं।
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया