बिशप ने बुमराह की जमकर प्रशंसा की
ब्रिजटाउन । अस्सी के दशक में अपनी गेंदबाजी से खौफ पैदा करने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि ऐसा गेंदबाज पीढ़ी में एक बार ही पैदा होता है। बिशप ने बुमराह को एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला गेंदबाज करार दिया और कहा कि विरोधी टीम के खिलाड़ी इसी कारण कभी कभार उन्हें निशाना नहीं बनाते दिखते। बिशप ने कहा कि बुमराह एक शानदार क्रिकेटर है जो खेल के बारे में ही सोचता है। यह नींव से शुरू होता है पर उसने विविधताएं भी विकसित की हैं और वह अन्य गेंदबाजों से बेहतर जानता है कि अपनी विविधताओं का उपयोग कब और कैसे करना है। आपने उसे यह कहते हुए सुना है, मैं हर दिन विकेट के लिए नहीं जाता हूं। ऐसे दिन होते हैं जब मैं स्टंप्स पर यॉर्कर फेंकता हूं, ऐसे दिन होते हैं जब मैं वाइड यॉर्कर डालता हूं। वहीं ऐसे दिन भी होते हैं जब मैं हालातों का आंकलन करता हूं और पिच पर अपनी धीमी गेंद डालता हूं या अपने बाउंसर का उपयोग करता हूं। बुमराह का एक्शन अनूठा है जहां गेंद बल्लेबाजों की अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से उनके पास पहुंचती है जिसे खेलना उसने लिए बड़ी चुनौती होता है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!