बाइक सवार लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां लूटी
पंजाब।जालंधर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन में थाने से महज 20 मीटर पर बुजुर्ग दंपती को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने लूट लिया। आरोपियों ने एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला के कानों से सोने की बालियां लूट लीं और फरार हो गए। घटना सुबह करीब 9 की बताई जा रही है। वारदात पुलिस के हाईटेक चेक पोस्ट से 25 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ितों ने थाना डिवीजन नंबर 6 में शिकायत दर्ज कराई गई है।सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी दरबारी लाल ने बताया कि वे मूल रूप से जालंधर हाइट्स पार्ट-2 के निवासी हैं। सोमवार सुबह उन्हें महाजन अस्पताल जाना था, जहां उन्हें अपनी पत्नी सुरिंदर कौर की आंखों की जांच करानी थी। वे मॉडल टाउन मेन मार्केट के पास थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए लुटेरों ने पत्नी की सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गए।
दरबारी लाल ने कहा कि उनकी स्कूटी सिर्फ 15 की स्पीड पर थी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया। बुजुर्गों के मुताबिक आरोपी काले रंग के बाइक पर सवार होकर आए थे और निक्कू पार्क की ओर तेजी से फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद मार्केट कमेटी के प्रधान राजीव दुग्गल बुजुर्ग दंपती को पहले इलाज के लिए लेकर आए और फिर थाने में शिकायत दिलवाई। क्राइम सीन पर मामले की जांच के लिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। राजीव दुग्गल ने बताया कि मॉडल टाउन के केक हाउस रेस्टोरेंट कम बेकरी के पास ये लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर बुजुर्ग दंपती का रो रो कर बुरा हाल था। आरोपियों ने महिला के लेफ्ट कान से बालियां इतनी बुरी तरह से खींची कि महिला का कान फट गया था।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत