बिहार चुनाव 2025: खेसारीलाल के बयान पर पवन सिंह का पलटवार
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव के बयान पर एक्टर पवन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हमारा भाईचारा अलग है. पवन सिंह ने साफ किया कि हमारी विचारधारा एनडीए के साथ है जबकि उनकी विचारधारा अलग है. उन्होंने ये भी कहा कि बिहार की जनता बहुत ही समझदार है. बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने कहा, ''हमारे रिश्ते अलग हैं. हमारी विचारधाराएं अलग हैं, उनकी विचारधारा अलग है. हमारी विचारधारा एनडीए के साथ है. आज एयरपोर्ट पर बिहार के दो लाल अपनी जनता के बीच में निकल चुके हैं. बिहार की जनता बहुत समझदार है और एनडीए के साथ खड़ी है."
मेरे लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरी- पवन सिंह
इससे पहले पावरस्टार पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के लिये छपरा जाने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, ''मेरे लिए रिश्ता भी मायने रखता है. मेरे लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरी है. तो मुझे जो आदेश मिलेगा तो उसे मैं टाल नहीं सकता है लेकिन मेरी ओर से उनके लिए शुभकामनाएं हैं, खुश रहें, मस्त रहें.''
छपरा सीट से RJD प्रत्याशी हैं खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव RJD के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. वो पहली बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं पवन सिंह बतौर बीजेपी नेता एनडीए के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. चुनाव प्रचार अभियान में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह पर भी हमला करने से भी नहीं हिचके. उन्होंने पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी पर कई सारे कमेंट किए.बहरहाल पहले खेसारी लाल यादव, रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और पवन सिंह को अपना भाई बताया करते थे लेकिन वो आज उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं. बता दें कि बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान है, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात CM से मांगा समय, बढ़ी सियासी हलचल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’