बिहार में कांग्रेस को झटका: महिला प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां ने इस्तीफा दिया
बिहार | बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार को झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में मची कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही है. अब पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने इस्तीफा दे दिया है. सरवत जहां ने इस्तीफा देते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. अपने एक्स हैंडल पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए सरवत जहां फातिमा ने लिखा है, राजनीति करने के कई पैमाने हैं लेकिन अपने 25 साल के सियासी सफर में मैंने केवल नैतिकता और निडरता को अपना पैमाना बनाया है|
सरवत जहां फातिमा लिखती हैं, विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में केवल 8 फीसदी प्रतिनिधित्व मिला. इसका परिणाम यह रहा कि दोनों सदन में हमारी पार्टी का महिला नेतृत्व शून्य पर आ गिरा. इसके कारण अनेक हैं लेकिन अपने पद की गरिमा और अपनी पार्टी के मूल सिद्धांत जो महिला सशक्तिकरण की ओर केंद्रित हैं, मैं इस विडंबना की नैतिक जिम्मेदारी लेना आवश्यक समझती हूं|
महिला नेतृत्व की स्थिति को मन में पीड़ा है
उन्होंने कहा, महिला नेतृत्व की स्थिति को लेकर मेरे मन में पीड़ा भी है और आत्म विवेचना भी. इसी मूल कारणवश में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर से अपना इस्तीफा दे रही हूं. मैंने अपने निजी और राजनीतिक जीवन में हमेशा सोनिया गांधी को अपना आदर्श माना है. उनकी नैतिकता, पद और कुर्सी के लिए उनका निर्मोही होना मेरे लिए हमेशा उनके दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक बना|
इस बार परंपरा से अलग फैसला लिया गया
उन्होंने लिखा, राहुल गांधी ने हमेशा नारी न्याय, आधी आबादी, पूरा हक और महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की बात बड़े दृढ़ता से उठाई है. परंपरागत रूप से बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षों को विधानसभा टिकट दिया जाता रहा है. मगर, इस बार वर्तमान अध्यक्ष को टिकट न देकर इस परंपरा से अलग फैसला लिया गया, जिसकी चर्चा संगठन के भीतर और बाहर दोनों जगह हुई|
बता दें कि बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी आंतरिक खींचतान से जूझ रही है. इसी बीच सरवत जहां फातिमा ने अचानक इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है. उनके इस्तीफा से यह अब स्पष्ट हो रहा है कि बिहार कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद अब सतह पर खुलकर उभर रहे हैं|
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा