बाल्टीमोर पुल हादसे को लेकर आया बड़ा अपडेट
अमेरिका के बाल्टीमोर में पिछले हफ्ते एक विशाल पुल से मालवाहक जहाज टकरा गया था। जिसके बाद उस रास्ते से किसी भी जहाज की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, अब बाल्टीमोर पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट आया है।
मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने कहा कि ढह गए बाल्टीमोर पुल के उत्तर-पूर्व की ओर एक अस्थायी चैनल सोमवार को खोल दिया गया है जिससे जहाज यातायात को आपदा स्थल पर फंसे कंटेनर जहाज के आसपास जाने में मदद मिल सके, जिससे सहायता अभियान को तेज करने में मदद मिलेगी।
रिकवरी टीमें दूसरा अस्थायी चैनल खोलने पर काम कर रही हैं
वहीं आगे उन्होंने कहा कि रिकवरी टीमें दूसरा अस्थायी चैनल खोलने पर काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि अस्थायी चैनल केवल सफाई प्रयासों में मदद करने वाले जहाजों के लिए खुलेगा, लेकिन बाल्टीमोर बंदरगाह के अंदर और बाहर वाणिज्यिक शिपिंग को फिर से शुरू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम चल रहा है। यह तब सामने आई है जब व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि जो बिडेन शुक्रवार को शहर की यात्रा करेंगे।
पावर फेल होने से टकरा गया था जहाज
बता दें कि पिछले हफ्ते को मालवाहक जहाज 'पावर फेल' होने के कारण पटाप्सको नदी पर बने पुल के स्तंभ से टकरा गया था। टक्कर के बाद पुल टूट गया था और छह लोगों की मौत हो गई थी। मलबे के कारण अब तक चार मजदूरों के शव बरामद नहीं हो सके हैं। इस मालवाहक जहाज के 21 सदस्यीय चालक दल में से 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई है। हादसे के बाद से चालक दल के सदस्य नदी में गिरे मलबे के कारण मौके पर फंसे हुए हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल