गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, अर्जुन मोढवाडिया ने थामा BJP का हाथ
गांधीनगर। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पोरबंदर से विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलए अर्जुन मोढवाडिया ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार (05 फरवरी) को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।वो गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भाजपा में शामिल हुए। राजुला के पूर्व विधायक अंबरीश डेर भी भाजपा में शामिल हुए। ये सभी नेता आज गांधीनगर के भाजपा दफ्तर 'कमलकम' में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि जब कोई पार्टी जनता से अपना जुड़ाव खो देती है तो वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाती। देश की जनता चाहती थी कि राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस ने भी तय किया था कि सुप्रीम कोर्ट से संवैधानिक फैसला आने के बाद हम इसका समर्थन करेंगे। फिर भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया गया।अर्जुन ने कहा कि मैंने तब भी आवाज उठाई थी कि इससे जनता की भावना आहत होगी और हमें ऐसे राजनीतिक फैसले नहीं लेने चाहिए और उस फैसले से लोगों के साथ जुड़ाव की कमी का पता चलता है। मैंने कई अन्य मामलों में भी अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। आखिरकार, मैंने आज इस्तीफा देने का फैसला किया।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
झारखंड में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-रात सर्दी और दोपहर में गर्मी, जानें अगले 24 घंटों में पारा गिरेगा या बढ़ेगा!
हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर