आयुष्मान योजना घोटाला: ईडी ने 21 ठिकानों पर मारे छापे, कैश समेत दस्तावेज जब्त
रांची। आयुष्मान भारत योजना में घोटाले की जांच कर रही ईडी छापामारी समाप्त हो गई। तीन राज्यों झारखंड, पंश्चित बंगाल व दिल्ली में 21 ठिकानों पर चली इस छापामारी में जिला समन्वयक आशीष रंजन के आवास से 16.5 लाख रुपए नकद की बरामदगी हुई है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओमप्रकाश के घर से दो लाख रपए नकद जब्त हुए हैं। आशीष रंजन रांची के सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना में पदस्थ हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक इस छापामारी में कई ठिकानों से ईडी ने कई जमीन व फ्लैट्स के कागजात भी जब्त करने की कार्रवाई की है, जिसकी जांच चल रही है।
ईडी ने लैपटॉप व मोबाइल भी जब्त किए हैं, जिसकी जांच की रही है। ईडी ने थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर कार्यालय से भी डिजिटल उपकरण जब्त किए थे जिसकी जांच की जा रही है। ईडी यह भी जांच कर रही है कि किन-किन मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के तहत क्लेम स्वीकृत हुआ था। मरीजों का नाम मिलने के बाद उनकी भी पहचान की जा सकती है। ईडी जिला समन्वयक आशीष रंजन की नियुक्ति और उनके प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए अर्हता से संबंधित जो प्रमाण पत्र दिया है, वह संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”