ऑटो चालक ने धमका कर एक नाबालिक को किया अगवाह
रांची। Crime in Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड से एक ऑटो चालक ने 11 साल की एक बच्ची को डरा धमका कर पहले अपहरण किया फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में चुटिया थाना में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस ने आरोपित ऑटो चालक को किया गिरफ्तार
ऑटो चालक ने नाबालिग को पहले चाकू मार देंगे कहकर अगवा किया, फिर उसे दो दिन साथ रख उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग दो दिन बाद उसके चंगुल से निकल कर अपनी मां के पास पहुंच घटना की जानकारी दी। इस मामले में ऑटो चालक टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
स्टेशन में खाने का ठेला लगाती है नाबालिग की मां
पुलिस का कहना है कि नाबालिग की मां स्टेशन रोड में खाने का ठेला लगा अपना घर चलाती है। उनकी बेटी दुकान के पास खेल रही थी। उसी दौरान आटो चालक वहां पहुंचा और बेटी को डरा धमका कर अपने साथ ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग वहां से भाग निकली। पुलिस का कहना है कि मामला संदेहास्पद लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दुष्कर्म की घटना दस दिन पहले हुई है। लेकिन मामला अभी पुलिस के पास पहुंचा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI