गंगापथ पर हमला; बदमाशों ने दुकानदारों को बेरहमी से पीटा
गंगापथ पर जमकर बवाल हुआ है। बदमाशों ने रंगदारी का विरोध करने वाले दुकानदारों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं कहा कि गंगा पथ (कथित मरीन ड्राइव) किनारे की जमीन बिहार सरकार की नहीं बल्कि हमारे बाप-दादा की है। इसलिए दुकान लगाई तो हर हाल में रंगदारी देनी ही पड़ेगी। कई दुकानदारों ने रंगदारी दे। आरोप है कि आइसक्रीम दुकानदार पुष्कर कुमार झा, राहुल कुमार पाठक ने रंगदारी देने से मना कर दिया। विरोध करते ही वार्ड 22 A की पार्षद सुशीला देवी के पति रणधीर उर्फ धीरू कुमार के साथ आए करीब 25 बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
18 लोगों पर पुलिस ने किया केस
इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से एक घटना में शामिल रंगदारी मांगने वालो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तहकीकात जारी है। दुकानदार ने कहा है कि विगत कई महीनों से रोजाना 700 रुपए की दर से रंगदारी दे रहा हूं। पिछले एक साल से रंगदारी देते देते परेशान हूं। गुरुवार रात को हमदोनों ने रंगदारी देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाश मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और एक आरोपी बंटी पड़कर थाने ले गई।
मरीन ड्राइव पर पेट्रोलिंग की जा रही है
इस मामले की जानकारी देते हुए दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि आए दिन दीघा के मरीन ड्राइव पर ऐसी सूचना मिलती थी कि असामाजिक तत्व दुकानदारों को तंग किया करते हैं। कई बार थाने की ओर से मरीन ड्राइव पर पेट्रोलिंग की जा रही है। दुकानदारों एवं घूमने आए लोगों से पूछा भी जाता है कि उन्हें किसी प्रकार की यहां पर दिक्कत तो नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते