सपा विधायक अबू आजमी पर गिरफ्तारी की सजा, योगी और फडणवीस ने किया विरोध
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को कई महीने जेल में बिताने पड़े थी, वहीं अब पार्टी के एक अन्य विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है. यह हैं सपा विधायक अबू आजमी, जिन्हें मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करनी भारी पड़ती दिख रही है. पहले तो उन्हें विधानसभा के बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया. वहीं अब उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है. अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ में बयान दिया था, जिसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
विधान परिषद में जब उद्धव गुट के नेता अंबादास दानवे ने सवाल किया कि अबू आजमी को कब जेल में डालेंगे? तो इस पर सीएम फडणवीस ने दो टूक जवाब दिया, 100% जेल में डालेंगे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जितेंद्र आव्हाड ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना औरंगजेब से की थी और उसे विशाल व अच्छे कद-काठी का बताया था, तब किसी ने विरोध नहीं किया. विपक्ष निंदा करने में चयनात्मक नहीं हो सकता.फडणवीस ने आगे कहा कि नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया में भी छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है. क्या विपक्ष में हिम्मत है कि वे नेहरू की निंदा करें?
यूपी भेजो, सही इलाज होगा
अबू आजमी के बयान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा बयान देते हुए कहा, उसे यूपी भेजो, हम जानते हैं कि उसका क्या इलाज करना है. ऐसे लोगों को भारत में रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.
अबू आजमी की सफाई
अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने सिर्फ वही कहा है जो प्रोफेसर और अकादमिक लोग औरंगजेब के बारे में कहते हैं. मैंने कभी राज्य के महापुरुषों के खिलाफ कुछ नहीं कहा. हालांकि, विधानसभा में उनके बयान को लेकर नाराजगी बरकरार है और उनके निलंबन के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.
अबू आजमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग बढ़ रही है. महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि अबू आजमी आगे क्या रुख अपनाते हैं और सरकार उन पर क्या कानूनी कार्रवाई करती है.
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?