विस्फोटक के साथ सेना का जवान गिरफ्तार
पटना। बिहार में बेगूसराय पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर ब्रिज के पास देर रात मिली है।पकड़ा गया युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव का बेटा राज किशोर (25) है। उसके पास से 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 डेंजर एक्सप्लोसिव विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी सामान लेकर वह कार से जा रहा था। पुलिस को देखते ही कार पर सवार दो युवक भाग निकले। जबकि राजकिशोर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से विस्फोटक सामान बरामद किया गया। भारी मात्रा में विस्फोटक मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष ने लोहिया नगर थाना में उससे पूछताछ की है। उसके पास से बरामद मोबाइल की भी जांच चल रही है। पटना से भी अधिकारी पूछताछ और मामले की जांच के लिए बेगूसराय पहुंच गये हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते