Amethi News: विकास भवन में भाकियू का जोरदार प्रदर्शन
अमेठी सिटी। विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं होने और अफसरों की उदासीनता से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। पंचायत लगाकर समस्याओं के संबंध में प्रभारी सीडीओ वीरभानु सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने कहा कि ग्रामसभा महोना पश्चिम में नालियों की सफाई और फाॅगिंग न होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। ग्राम प्रधान और सचिव समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। कोईलारा मुबारकपुर गांव में नाली का निर्माण न होने से जलभराव रहता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। नियावां के जाफरगंज बाजार, उतेलवा, पलिया पश्चिम और कठौरा में निराश्रित गोवंशों की वजह से समस्या हो रही है। कठौरा की यूपीसीडा कॉलोनी में बंदरों की वजह से लोग परेशान हैं। कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकतर कर्मचारी समय पर नहीं मिलते। वे नरेंद्रदेव विश्वविद्यालय परिसर अयोध्या से आते-जाते हैं, जिससे किसानों को केंद्र का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इस दौरान जकारिया अहमद, फिरोज, रामसुमेर, मोहम्मद शफीक, रामदुलारे, सुशील यादव, सुशील पासवान, इंतजार हुसैन आदि मौजूद रहे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त