लसाना में मुठभेड़ के बाद पुंछ में सुरक्षाबल ने बढ़ाई चौकसी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में सुरक्षा बल अलर्ट मोड में है. पुंछ के लसाना गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुंछ में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल यह सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में सुरनकोट के लसाना इलाके में “ऑपरेशन लसाना” शुरू किया है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में सोमवार की रात को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों के इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद ही सुरनकोट के लसाना गांव में गोलीबारी हुई. भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया.
ऑपरेशन लसाना जारी
भारतीय सेना ने इस तलाशी अभियान की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ऑपरेशन लसाना, कल रात लसाना, सुरनकोट में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया था. अतिरिक्त सैनिकों को शामिल किया गया है और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए तलाशी अभियान जारी है.
एक जवान हुआ घायल
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए तलाशी अभियान जारी है.
किश्तवाड़ को मिली बड़ी कामयाबी
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रु इलाके में मुठभेड़ हुई थी. जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी. इस मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था. यह ऑपरेशन देर रात तक चला और इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना गया है.
ऑपरेशन अखनूर में एक जवान शहीद
जहां एक तरफ किश्तवाड़ में ऑपरेशन चलाया गया. वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में भी सेना ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया. दरअसल, अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक जवान शहीद हो गया. जूनियर कमीशंड ऑफिसर ने आतंकवादियों को अंतिम सांस तक मुंहतोड़ जवाब दिया. घुसपैठ की सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने बॉर्डर एरिया की कई जगह पर ऑपरेशन चलाया.
Madhya Pradesh में कांग्रेस का टैलेंट हंट, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर बनने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह
युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर
हनुमान जयंती पर ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट
Nitish Kumar को CM पद छोड़ने के बाद भी Z प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
“हमके रील बनावे से न रोकबा” वचन के साथ हुई अनोखी शादी