छपरा में बवाल बढ़ने के बाद बंद होने लगीं दुकानें
छपरा। छपरा में गोलीकांड के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भिखारी ठाकुर चौक से शुरू हुआ बवाल अब धीरे-धीरे पूरे शहर में फैलने लगा है। भिखारी ठाकुर चौक पर पुलिस एवं आक्रोशित लोगों के बीच रुक रुककर हो रही झड़प के बाद तरह-तरह की अफवाह फैलने लगी हैं। शहर में पहले अफवाह के बाद व्यवसाय वर्ग अपनी दुकान में बंद करने लगे। शहर के गांधी चौक, कटहरी बाग, मौना गोला रोड, मौना चौक, सलेमपुर चौक एवं नगर पालिका चौक के आसपास के इलाकों में दुकान में बंद होने लगी। व्यवसायिक वर्ग अनहोनी की घटना को लेकर अपनी दुकान बंद करने में जुट गए हैं। बाजार में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीण अंचलों से शहर में बाजार करने पहुंचे व्यवसाय भी वापस लौटने लगे।
विद्यालय पहुंच अभिभावक ले गए बच्चों को
शहर में बवाल होने की सूचना के बाद अभिभावक 11: 30 बजे ही विद्यालय पहुंचकर बच्चों को अपने घर लेकर चले गए। विद्यालय प्रशासन को समझ में नहीं आ रहा था कि जो बच्चे बस एवं रिक्शा से जाते हैं। उन्हें कब भेजा जाए। शहर के विभिन्न विद्यालयों के गेट पर अभिभावकों की भीड़ पहुंच गई। वह अपने बच्चों को लेकर घर जाने लगे।
23 में तक सारण में इंटरनेट सेवा बंद
छपरा में चुनावी रंजिश में गोलीबारी के दौरान मौत के बाद जिला प्रशासन के अनुरोध पर गृह विभाग ने सारण में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि हत्या के बाद जिले में तरह-तरह की अफवाह फैल रही है। जिले में अफवाह न फैले। इसलिए 21 से 23 मई की रात 9:00 बजे तक पूरे सारण जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
उपद्रव करने वाले लोगों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई
युवक के हत्या के बाद बवाल करने वाले लोगों पर पुलिस शक्ति से कार्रवाई कर रही है। इस संबंध पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रशासन किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लेने देगी। घटना के बाद माहौल को बिगाड़ना वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर उन पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमलोगों से अपील किया कि वह संयम बरतें किसी भी लोगों के बहकावे में ना आएं।
चुनाव के दिन भी हुआ था हंगामा, फार्यारंग व बमबाजी
छपरा शहर के करीमचक मोहल्ला के राहत रोड में मतदान के दौरान मतदाता पर्ची के लिए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद शाम में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग व बमबारी में वकील खां की 17 वर्षीया पुत्री जिन्नत समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल जिन्नत को की आननफानन में इलाज के लिए की सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पसे पीएमसीएच रेफर कर दिया की गया। घटना में मामूली रूप से ई घायल पांच छह लोगों ने शहर के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद भिखारी ठाकुर चौक पर घटना घट गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट