एक्ट्रेस आलया एफ जिम में हादसे का हुईं शिकार
अभिनेता एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलया एफ ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना ली है। एक स्टार किड ही नहीं, बल्कि कमाल की अदाकारा के तौर पर वह काफी फेमस हैं। फिटनेस के मामले में भी आलया का कोई मुकाबला नहीं है।इस बीच आलया एफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिम में वर्कआउट करते वक्त श्रीकांत अभिनेत्री एक हादसे का शिकार हो गई हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मौजूदा समय में देखा गया है कि फिटनेस को लेकर बी टाउन एक्ट्रेस में काफी क्रेज बढ़ गया है। दिशा पाटनी या फिर आलया एफ जैसी कई अदाकारा खुद को फिट रखने के लिए जम में कड़ी मेहनत करती हैं।
लेकिन इस वक्त आलया का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि वर्कआउट करते वक्त बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह बॉल पर जंप करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से नीचे गिर जाती हैं। जिस तरह से वह नीचे गिरी हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि उनको चोट तो जरूर लगी होगी।लेकिन वीडियो में आगे देखने पर आलया एफ हंसते हुई नजर आ रही हैं, जो बताने के लिए काफी है कि मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज