जमीन विवाद में तेजाब से हमला, आठ लोग गंभीर रूप से घायल....
गोमो (धनबाद)। हरिहरपुर थाना अंतर्गत चमड़ा गोदाम में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी, रड के प्रहार के साथ साथ ईंट और तेजाब फेंका गया। इस घटना में दोनों पक्ष के महिला, पुरुष तथा बच्चे समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार को एक पक्ष के घायल पुरानी बाजार निवासी लव कुमार स्वर्णकार एवं उनके भाई गोपाल सोनी, रीता गुप्ता, 12 वर्षीय नंदनी कुमारी हरिहरपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष के जख्मी थाने नहीं आकर इलाज कराने धनबाद चले गए।
जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई
घायल लव कुमार ने थाना में चैता पंचायत के खेराबेड़ा गांव निवासी बिनोद महतो सहित अन्य के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप