Abhishek Sharma को जल्द मिलेगी भारतीय कैप
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने आईपीएल 2024 में SRH टीम के साथी अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की सराहना की। मार्करम ने यह भी सुझाव दिया कि अभिषेक को इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से बुलावा मिल सकता है। बता दें कि SRH 16 मई, गुरुवार को GT का सामना करेगी। इस मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ संभावनाओं को मजबूत करना चाहेगी।
पीटीआई से बात करते हुए, मार्करम को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग में अभिषेक शर्मा की शानदार फॉर्म उन्हें जल्दी ही भारतीय कैप दिला सकती है।
जल्द मिलेगी भारतीय कैप
मार्करम ने कहा, अभि (अभिषेक) ने इस सीजन में बड़े पैमाने पर रन बनाए हैं। पिछले सीजन में अभिषेख ने इसके सकारात्मक संकेत दिखाए थे। इस सीजन में उसने अब तक जो हासिल किया है, वह उसे एक दिन भारत की कैप जरूर दिलाएगा।
साल 2019 में SRH ने खरीदा था
पंजाब के इस विस्फोटक बल्लेबाज को 2019 में SRH ने अपने साथ जोड़ा था और उन्होंने फ्रेंचाइजी द्वारा उन पर दिखाए गए सालों के भरोसे का फल दिया है। आईपीएल 2024 में अभिषेक को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिला और अभिषेक ने इस मौके को दोनों से लपका है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 मैच में 205.64 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए हैं।
हेड के साथ की है रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी
वहीं, हेड और अभिषेक ने अपने आखिरी मुकाबले में एलएसजी के खिलाफ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इन दोनों ने 9.4 ओवर में ही 166 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में पहले 10 ओवर में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया है। अब तक 11 पारियों में दोनों ने 676 रन बनाए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल