14 जून 2024 के बाद नहीं होगा फ्री में आधार अपडेट
आधार कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। आज के समय में कई काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड में एक आईडी-प्रूफ के तरह काम करता है। ऐसे में कई बार हमें उसमें अपने घर का पता, मोबाइल नंबर चेंज या अपडेट करना होता है।
कई आधार यूजर्स ने 10 साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है। ऐसे में यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार यूजर्स के लिए ऑनलाइन फ्री अपडेशन की सुविधा दी है। आधार कार्ड डिटेल्स को फ्री में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 (शुक्रवार) है। आधार यूजर्स केवल ऑनलाइन ही फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।
ये जानकारी होगी अपडेट
यूआईडीएआई के अनुसार आप अपने आधार कार्ड में घर का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि डिटेल्स को अपडेट करवा सकते हैं। वहीं फोटो, बायोमैट्रिक, आईरिस जैसे डिटेल्स को अपडेट करवाने के लिए आधार यूजर्स को आधार केंद्र जाना होगा।
ऑनलाइन कैसे करवाएं आधार अपडेट
- आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना है।
- अब आधार अपडेट सर्विस को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आधार नंबर और ओटीपी (OTP) की मदद से लॉग इन करना है।
- अब आधार अपडेट के ऑप्शन का चयन करें और जो डिटेल्स अपडेट करना है वो करें।
- इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार को पर क्लिक करें और अपडेट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- अब अपडेशन के लिए रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।
- आप रिक्वेस्ट नंबर के जरिये आधार स्टेटस चेक कर सकते हैं।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!