उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने जवान को उतारा मौत के घाट
अपने पैर पर ठीक से खड़ा होने में लाचार व उम्र कैद की सजा काट रहे शहजाद अंसारी ने रविवार की देर रात कैदी वॉर्ड में तैनात जवान चोहन हेंब्रेम की हत्या कर दी।
हत्या के बाद वे फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक पांच हत्या की सजा काट रहे शहजाद ने जवान के सिर पर लोहे के रॉड से वार किया, जिसमें चोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के कैदी वॉर्ड की है।
एसपी ने अन्य जवानों से ली जानकारी
चोहन हेंब्रेम गिरिडीह के पिंडाटांड का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अरविंद कुमार सिंह वॉर्ड में पहुंचे। वहां तैनात अन्य जवानों से जानकारी ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार पहले कैदी ने बगल के बेड पर सोए जवान का गला दबाया और उसके बाद पानी गर्म करने वाली रॉड से सिर पर मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने उसकी जेब से हथकड़ी की चाबी निकाली और अपना हाथ खोलने के बाद वह कैदी वॉर्ड के बाहर गेट में हथकड़ी लगाकर फरार हो गया। एसपी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं।
जवान रात की ड्यूटी पर था तैनात
बताया जाता है कि एक ही कैदी वॉर्ड में भर्ती था और तीन जवान की ड्यूटी थी। तीनों जवान 8 घंटे की ड्यूटी कर रहे थे। हेंब्रम रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे की ड्यूटी पर था। सुबह जब जवान पहुंचे तो बाहर गेट पर हथकड़ी देखी और जब अंदर का नजारा देखा, तो उनकी चीख निकल गई।
कैदी वॉर्ड के रूम में बाथरूम के समक्ष चारो और खून पसरा था। बताया जा रहा है कि उसने गला दबाया और जब जवान बेसुध हो गया, तो उसे खींच कर नीचे उतारा। फिर उसको खींच कर पीछे ले गया। वहीं रॉड से मारकर हत्या कर दी। जिससे इस बात को किसी को भनक भी नहीं लगा कि जवान की हत्या देर रात हो चुकी है।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते