नेतन्याहू की हत्या की साजिश में 70 वर्षीय महिला गिरफ्तार
तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया गया है। देश की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने बुधवार को यह गिरफ्तारी की। आरोप है कि महिला आईईडी विस्फोट के जरिए नेतन्याहू पर जानलेवा हमला करना चाहती थी।
जानकारी अनुसार उक्त बुजुर्ग महिला पर आतंकी कार्रवाई और प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश का आरोप है। इजरायल के सरकारी ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, वह आईईडी ब्लास्ट के ज़रिए हमले की सुनियोजित योजना बना रही थी। महिला पर गुरुवार को आतंकवाद और साजिश रचने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पहले भी हो चुकी थी गिरफ्तारी
उक्त आरोपी महिला को दो हफ्ते पहले भी हिरासत में लिया गया था। उस वक्त कुछ शर्तों के साथ रिहा किया गया था, जैसे, कि सभी सरकारी संस्थानों में प्रवेश पर रोक। प्रधानमंत्री से दूरी बनाए रखने का आदेश। बावजूद इसके, महिला ने दोबारा साजिश रचनी शुरू कर दी।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
शिन बेट ने महिला की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सबूत मिलने पर दोबारा गिरफ्तार किया। फिलहाल पूछताछ जारी है कि उसके पीछे कोई संगठन है या वह स्वतंत्र रूप से काम कर रही थी। इस मामले में आज गुरुवार को कोर्ट में पेशी होगी, जहां महिला के खिलाफ आतंकवादी साजिश से जुड़े गंभीर आरोपों की सुनवाई की जाएगी। अगर आरोप साबित होते हैं, तो महिला को लंबी जेल सजा हो सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली