Staying Positive During Difficult Times: जीवन में सबसे बड़ा गुरु समय होता है। यह हम सभी को बहुत कुछ सिखाता है, इसके द्वारा सिखाई गई चीजें व्यक्ति को जीवन भर याद रहती है। इंसान इच्छाओं पर नियंत्रण, धैर्यवान और स्वयं का सम्मान वक्त के साथ सीखता है। जीवन में बुरा समय हमेशा अच्छे वक्त की कीमत बताता है, इसलिए इसे हमेशा याद रखना चाहिए। यह समय आपको आगे बढ़ने मे सहायता करता है। जीवन में संकटकाल के समय का जिक्र चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में किया है। इन नीतियों का ध्यान हमे हमेशा रखना चाहिए। उनका मानना है कि संकट के समय में इंसान के पास अवसर कम और चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। ऐसी ही कई अन्य बातों का उल्लेख चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में किया है, आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

ठोस रणनीति का निर्माण

अपने बुरे समय में हमेशा एक ठोस रणनीति का निर्माण करना चाहिए। इस नीति के माध्यम से किसी सही फैसले तक पहुंचने में आसानी होती है। बुरे समय में ठोस रणनीति से कार्य करने पर अंत में विजय आपकी होती है।

धन का प्रबंधन

व्यक्ति को हमेशा धन की बचत करनी चाहिए, ये बचत हमेशा बुरे समय में काम आती है। चाणक्य नीति के अनुसार अगर धन का प्रबंधन ठीक तरीके से किया जाए, तो व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकता है।

सेहत का ध्यान

आपकी सेहत सबसे बड़ा हथियार है, इसे हमेशा स्वस्थ रखें। चाणक्य नीति के अनुसार संकटकालीन परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप स्वस्थ रहेंगे, तो बुरे से बुरे समय से आसानी से निकल पाएंगे। साथ ही इसका आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव होगा।

परिवार का हमेशा रखें ध्यान

समय अच्छा हो या बुरा हो अपने परिवार के बारे में सर्वप्रथम सोचना चाहिए। चाणक्य के अनुसार बुरे समय में परिवार आपकी ढाल बनकर खड़ा रहता है। ऐसे में किसी भी फैसले का निर्माण बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए। उसका प्रभाव किस पर कैसा होगा,  इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।