40 स्टार प्रचारक करेंगे वोटरों को साधने की कोशिश, भाजपा ने कसी कमर
रांची: घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 40 स्टार प्रचारकों की भव्य सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में देश और प्रदेश के दिग्गज नेताओं को शामिल कर अपनी रणनीति और मजबूत बनाई है।
सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी सहित केंद्रीय स्तर के अन्य वरिष्ठ नेता प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधुकोड़ा भी जनता के बीच प्रचार करेंगे। पार्टी का मानना है कि उनके सक्रिय प्रचार से मतदाताओं तक पार्टी के संदेश और योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचेगी।
भाजपा ने इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के माध्यम से पार्टी की तैयारी, रणनीति और चुनावी नेतृत्व की सक्रियता का संदेश मतदाताओं तक पहुँचाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से जनता में विश्वास बढ़ेगा और पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने की संभावना और मजबूत होगी।
जानकार बताते हैं कि भाजपा की यह रणनीति घाटशिला में सघन प्रचार के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को अपनी नीतियों, विकास योजनाओं और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार करने में मदद मिलेगी। पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से इस सीट पर जीत के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल