नाइजीरिया में भीषण बाढ़ से 30 की मौत.....लाखों प्रभावित
अबूजा । उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में भीषण बाढ़ के कारण 30 लोगों की मौत हुई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बोर्नो राज्य में एक प्रमुख बांध के टूटने से भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, इससे निवासियों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी।
बात दें कि यही बांध 30 साल पहले भी टूटा था। राज्य सरकार ने कहा कि असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण बांध में क्षमता के मुताबिक पर्याप्त पानी भर गया था। नाइजीरिया में दो वर्ष पहले भी भीषण बाढ़ आई थी जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न है। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की संख्या 30 है। बोर्नो के गवर्नर के सहयोगी ने बताया, ‘‘ अब तक बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
‘लोकतंत्र में आवाज दबाने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी ने केंद्र व भारतीय चुनाव आयोग को घेर
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव