लोकसभा चुनाव में बनेंगे 11.80 लाख बूथ
नई दिल्ली । चुनाव आयोग का कहना है कि अगर देश में वन नेशन-वन इलेक्शन के तहत लोकसभा-विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराए जाते हैं, तो आयोग को हर 15 साल में नई ईवीएम खरीदनी होंगी। यानी हर 15 साल में नई ईवीएम खरीदने के लिए अनुमानित 10 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ईवीएम की शेल्फ लाइफ 15 साल ही होती है।
यह बात चुनाव आयोग ने सरकार को लिखे एक लेटर में कही हैं। आयोग ने कहा है कि यदि एक साथ चुनाव कराए जाते हैं तो मशीनों के एक सेट का इस्तेमाल तीन बार चुनाव कराने के लिए किया जा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे भारत में कुल 11.80 लाख पोलिंग बूथ बनाने होंगे। हर पोलिंग बूथ पर ईवीएम के दो सेट की जरूरत पड़ेगी- एक लोकसभा सीट के लिए और दूसरा विधानसभा क्षेत्र के लिए।
वोटिंग वाले दिन डिफेक्टिव मशीनों को रिप्लेस करने के लिए कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वोटर वैरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीनों को रिजर्व रखना जरूरी होगा। फरवरी 2023 में एक सवाल के जवाब में चुनाव आयोग ने कहा था कि एक साथ चुनाव करवाने के लिए कम से कम 46 लाख 75 हजार 100 बैलट यूनिट, 33 लाख 63 हजार 300 कंट्रोल यूनिट और 36 लाख 62 हजार 600 वीवीपीएटी की जरूरत होगी। आयोग के मुताबिक 2023 की शुरुआत में एक ईवीएमकी टेंटेटिव कॉस्ट 7900 रुपए प्रति बैलट यूनिट, 9800 रुपए प्रति कंट्रोल यूनिट और 16000 रुपए प्रति वीवीपीएटी थी।
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार